Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत बांग्लादेश सीरीज के बीच इस खिलाड़ी ने संन्यास का किया एलान, जानें कौन सा मैच होगा आखिरी?

Shakib Al Hasan Retirement: बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गुरुवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की।
Shakib Al Hasan Retirement

Shakib Al Hasan Retirement: बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गुरुवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की और साथ ही कहा कि अगर उनका घरेलू बोर्ड उनके लिए स्वदेश में विदाई मैच का आयोजन नहीं करेगा तो फिर भारत के खिलाफ होने वाला दूसरा टेस्ट मैच उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा।

37 वर्षीय शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की तरफ से 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह फ्रेंचाइजी लीग में इस प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे। शाकिब ने बांगलादेश की ओर से 69 टेस्ट मैच खेले हैं और 4453 रन के साथ 242 विकेट भी लिए हैं।

शाकिब ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा, ‘‘मैंने टी20 विश्व कप में अपना अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया है। हमने चयनकर्ताओं के साथ चर्चा की। 2026 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए मेरे लिए संन्यास लेने का यह सही समय है। उम्मीद है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कुछ अच्छे खिलाड़ियों को ढूंढने में सफल रहेगा और हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’

उन्होंने आगे कहा,‘‘मैंने अपने क्रिकेट बोर्ड के सामने मीरपुर में अंतिम टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई थी। वह इस पर सहमत थे। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो भारत के खिलाफ कानपुर में होने वाला मैच टेस्ट क्रिकेट में मेरा आखिरी मैच होगा।’’

शाकिब पर बांग्लादेश में हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। शाकिब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से सांसद थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार