श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नेपाल में भूस्खलन के कारण नदी में गिरी बस, 7 भारतीयों की मौत

Nepal Landslide: नेपाल में आज यानी 12 जुलाई को एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा...
Nepal Landslide| shreshth bharat

Nepal Landslide: नेपाल में आज यानी 12 जुलाई को एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण यात्रियों से भरी दो बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। यात्रियों की खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। रिपोर्टस की मानें तो इस हादसे में 7 भारतीयों की मौत हो गई और लगभग 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। तीन लोगों ने तो बस से कूद कर अपनी जान बचाई है।

काठमांडू से जा रही एंजेल बस और गणपति डिलक्स सुबह करीब साढ़े तीन बजे के आसपास भूस्खलन के कारण नदी में जा गिरी। एक बस में 24 यात्री थे तो दूसरे बस में 41 लोग यात्रा कर रहे थे (Nepal Landslide)।

अचानक बिगड़ी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत, AIIMS में भर्ती, जानें हेल्थ

इस हादसे को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल ने एक्स पर अपनी बातें रखते हुए लिखा, ‘ नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।’

लेबर पार्टी का 37 साल पुराना वर्चस्व किया खत्म, गीता लेकर ली शपथ; कौन हैं शिवानी राजा?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज