Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अचानक बिगड़ी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत, AIIMS में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका इलाज जारी है...
Rajnath Singh

Rajnath Singh Health: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। न्यूरो सर्जन डॉ. अमोल रहेजा की देखरेख में उनका इलाज जारी है। एम्स ने आधिकारिक तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फिलहाल डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में रखा गया है। AIIMS की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा के मुताबिक, रक्षा मंत्री की हालत अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों के फुल ऑब्जरवेशन में रखा गया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी लगातार समय-समय पर जांच की जा रही है। राजनाथ सिंह (73) को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह पुराने निजी वार्ड में हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई 2024 को अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। देश के तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें मंत्रिमंडल का एक मूल्यवान सहयोगी बताया था। उन्होंने कहा था, “एक ऐसे नेता, जिनका उनकी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक सम्मान है। कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर वह सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं।” वह भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की अगुवाई कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

यह भी पढ़ें- CM योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, वितरित की राहत सामग्री

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग