Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Microsoft ने भारत को किया अलर्ट, चीन AI की मदद से रच रहा साजिश

Microsoft

Microsoft ने भारत के लिए अलर्ट जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने ब्लॉग पोस्ट में Loksabha Election 2024 में चीन से भारत को सर्तक किया है। दावा किया गया है कि चीन आने वाले समय में Artificial Intelligence जनरेटेड कंटेट से भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकता है। चीन भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी समर्थित साइबर ग्रुप, उत्तर कोरिया की मदद से साल 2024 के लिए निर्धारित कई देशों के चुनावों को निशाना बना सकता है, इनमें भारत भी शामिल है। आपको जानकारी दे दें, इस साल दुनियाभर में कम से कम 64 देशों में राष्ट्रीय चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों का असर दुनिया की 49 फीसदी आबादी पर पड़ने वाला है।

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में आने वाले लोकसभा के दौरान चीन AI टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए कर सकता है। कंपनी ने इस दौरान हैकिंग प्रयासों के बारे में भी चेताया है। माइक्रोसॉफ्ट की threat intelligence team द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार, आने वाले समय में चीनी समर्थित साइबर ग्रुप कई देशों के चुनावों को निशाना बना सकता है। जनता की राय को प्रभावित करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए Artificial Intelligence का इस्तेमाल किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया है कि जनवरी 2024 में ताइवान के राष्ट्रपति चुनावों को अस्थिर करने के लिए एआई सामग्री का भी इस्तेमाल किया गया था। यह किसी विदेशी चुनाव को सरकार समर्थित AI-जनरेटेड कंटेट से प्रभावित करने की पहली कोशिश थी।

कैसे प्रभावित हो सकते हैं चुनाव
Artificial Intelligence तकनीक का इस्तेमाल फेक कॉन्टेंट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ऐसी बातें कही जा सकती हैं जो किसी ने कही ही ना हो। जिसमें “डीपफेक” और मनगढ़ंत घटनाएं शामिल हैं। एआई की मदद से प्रसिद्ध हस्तियों की आवाज बदली जा सकती है और उन्हें बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से शेयर किया जा सकता है, जो इसे वायरल होने और करोड़ों लोगों तक पहुंचने में मदद करता है। एआई से जनता की राय प्रभावित हो सकती है, जो किसी भी चुनाव को नतीजे पर असर पड़ सकता है।

हाल ही में राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, स्वास्थ्य सहित एआई के उपयोग पर चर्चा की गई थी।

भारत में लोकसभा चुनाव
भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान का पहला चरण 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होगा। शेष चरण 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को निर्धारित किए गए हैं। प्रथम चरण में 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 89 सीटों पर, तीसरे चरण में 94 सीटों पर, चौथे चरण में 96 सीटों पर, पांचवें चरण में 49 सीटों पर, छठे चरण में 57 सीटों पर और अंत में सातवें चरण में 57 सीटों पर मतदान होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा