Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CBI ने किया बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों में बिकने को तैयार था 36 घंटे का नवजात

DEIL_6610da6e7faf0

36 घंटे का नवजात बिकने को तैयार था। आपको पढ़ने में ये खबर अजीब लग रही होगी लेकिन ये सच है। ये सच्चाई है राजधानी दिल्ली के केशवरपुरम के एक घर की। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार-शनिवार रात सीबीआई की टीम ने एक बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया।  दिल्ली के कई इलाकों में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। ये छापेमारी चाइल्ड ट्रैफिकिंग के मामले में की गई। सीबीआई की टीम ने केशवपुरम में भी छामेमारी की। इस छामेपारी में सीबीआई की टीम ने एक घर से दो नवजात शिशुओं को रेस्क्यू किया। इस मामले में सीबीआई की टीम ने एक महिला समेत कुछ लोगों का हिरासत में लिया है। हिसारत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,  इस मामले में सीबीआई ने 7-8 बच्चों को रेस्क्यू किया है। इस मामले में एक चौंकाने वाला नाम भी शामिल आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में सीबीआई के एक असिस्टेंट लेबर कमिश्नर भी इसमें शामिल है और वो इस सिंडिकेट का हिस्सा है।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक महीने में दस बच्चों को बेचा गया। दावा किया जा रहा है कि इस तस्करी के तार कई राज्यों में फैले हुए हैं। फिलहाल सीबीआई की रडार पर कई बड़े अस्पताल हैं। सूत्रों के मुताबिक, बच्चों को लाखों में बेचा जाता था। 

गिरफ्तार किए गए लोग राजधानी दिल्ली के केशवपुरम के एक घर में रहते थे। मीडिया से बात करते हुए मकान मालिक ने कहा, “मुझे सिर्फ ये पता लगा है कि इन्हें कहीं रस्ते में पकड़ा गया है और ये बच्चा लेकर आए हैं। हमने उन्हें पिछले साल घर किराए पर दिया था और अब 11 महीने पूरे होने वाले हैं।”

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं-

1.नीरज निवासी सोनीपत, हरियाणा

2. इंदु पवार निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली

3. असलम निवासी पटेल नगर, दिल्ली

4. पूजा कश्यप निवासी नारंग कॉलोनी, कन्हैयियन नगर, दिल्ली

5. रितु निवासी कराला, दिल्ली

6. अंजलि निवासी मालवीय नगर, दिल्ली

7. कविता निवासी दिल्ली

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा