श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Moscow Terror Attack : हमले से पहले आतंकियों ने की थी तुर्किये की यात्रा, जानें क्या है मामला

MOSCOW TERROR ATTACK | RUSSIA | SHRESHTH BHARAT

Moscow Terror Attack : रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को  हुए आतंकी हमले में 143 लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा घायल हैं। अब इस हमले में रुसी पुलिस को एक नई जानकारी मिली है। रुसी मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, मॉस्को में हमला करने से पहले चारों आतंकी तुर्किये गए थे। 

इसकी जानकारी देते हुए तुर्किये के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आतंकी अपने रूसी निवास परमिट को रिन्यू कराने उसी सप्ताह कुछ समय के लिए तुर्किये गए थे। आतंकियों द्वारा वहां हंगामा करने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

इसलिए आतंकी तुर्किये में नहीं हुए थे गिरफ्तार

तुर्किये के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उस समय इन आतकिंयों के खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट न होने के कारण उन्हें तुर्किये और रूस के बीच यात्रा करने की इजाजत दी गई थी। इसके अलावा पुलिस को इस बात का भी पता चला है कि आतंकवादी काफी समय से मॉस्को में रह रहे थे। इसके बाद 2 मार्च 2024 को दो हमलावर तुर्किये से मॉस्को चले गए। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।   

अब तक 11 संदिग्ध गिरफ्तार

आतंकी हमले के बाद मॉस्को में हाई अलर्ट है। रूस की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने मिलकर कई लोगों को पकड़ा है। अब तक इस हमले से संबंधित 11 संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से चार वह आतंकी हैं, जो हमले में सीधे तौर पर शामिल थे।

रुसी राष्ट्रपति यूक्रेन को ठहरा रहे जिम्मेदार

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को में हुए इस आतंकी हमले में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराने से मना कर दिया है। उन्होंने  दावा किया है कि इन आतंकियों का संबंध यूक्रेन से है। पुतिन ने यह सवाल किया कि आखिर क्यों हमले के बाद आतंकियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश की। हालांकि, सोमवार को दिए गए बयान में रुसी राष्ट्रपति ने यह माना था कि ISI ने इस हमले को अंजाम दिया है। साथ ही उन्होंने कहा था कि हमें यह पता है कि हमला किसने किया है। लेकिन, अब हम यह जानना चाहते हैं कि इस हमले के पीछे का मास्टरमाइंड कौन था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी