श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस को पछाड़ा

मार्क जुकरबर्ग ने साल 2004 में फेसबुक की स्थापना की थी। उन्होंने मात्र 20 सालों में दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। जुकरबर्ग की इस सफलता का राज मेटा के शेयरों में आए 70% की शानदार उछाल को माना जा रहा है।  
Mark Zuckerberg| SHRESHTH BHARAT

Mark Zuckerberg: फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ ये खिताब हासिल किया है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में जुकरबर्ग की कुल संपत्ति अब 206.2 अरब डॉलर (लगभग 17.22 लाख करोड़ रुपये) बताई गई है। वहीं, बेज़ोस की संपत्ति 205.1 अरब डॉलर (लगभग 17.13 लाख करोड़ रुपये) बताई गई है।

मार्क जुकरबर्ग ने साल 2004 में फेसबुक की स्थापना की थी। उन्होंने मात्र 20 सालों में दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। जुकरबर्ग की इस सफलता का राज मेटा के शेयरों में आए 70% की शानदार उछाल को माना जा रहा है।  

जुकरबर्ग की संपत्ति में सिर्फ इसी साल 78 अरब डॉलर (लगभग 6.52 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई है। साल 2024 में मेटा के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने के मिली थी। इसके पीछे मेटा का एआई-बेस्ड टेक्नोलॉजी में निवेशकों की बढ़ती हुई रुचि और विश्वास को माना जा रहा है।
 

एलन मस्क से बस इतने पीछे हैं जुकरबर्ग

जुकरबर्ग इस समय सिर्फ टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से पीछे हैं। एलन मस्क की कुल संपत्ति 256 अरब डॉलर (लगभग 21.40 लाख करोड़ रुपये) बताई जाती है।

इस दिन रिलीज होगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, शरवरी संग दिखाएंगी कमाल

अभी भी मस्क पहले नंबर पर हैं, लेकिन जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) भी अब उनके काफी करीब पहुंच गए हैं। जुकरबर्ग ने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी