श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lebanon Pager Blasts: पेजर ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत, ईरानी राजदूत समेत 2700 घायल

लेबनान में मंगलवार को सैकड़ों पेजरों में एक साथ भयंकर विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 2,700 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
Lebanon Pager Blasts| shreshth bharat

Lebanon Pager Blasts: लेबनान में मंगलवार को सैकड़ों पेजरों में एक साथ भयंकर विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 2,700 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हताहत होने वालों में ज्यादातर हिजबुल्लाह के सदस्य हैं।

https://twitter.com/JasonMBrodsky/status/1836036408366039108

इस पेजर विस्फोट में घायल होने वाले लगभग 200 लोगों की स्थिति गंभीर है। वहीं, विस्फोट में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी के भी मामूली रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। उन्हें मामूली चोट लगी है और वह फिलहाल अस्पताल में हैं।

इजरायली सेना पर लेबनान के अल-जदीद टीवी चैनल ने पेजर की बैटरियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। चैनल ने इजरायली सेना पर आरोप लगाया कि उनके कारण ही कई सारे पेजर फट गए और ब्लास्ट हो गया।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबैद ने ब्लास्ट के बाद जानकारी दी कि इस विस्फोट में 2,750 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 200 लोगों की हालत गंभीर है।

PM Modi से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, इस दिन हो सकती है मुलाकात

‘सबसे बड़ी सुरक्षा चूक’: हिजबुल्लाह

इजरायली मीडिया ने जानकारी दी है कि लेबनान में सैकड़ों पेजरों में विस्फोट (Lebanon Pager Blasts) होने से हिजबुल्लाह के शीर्ष नेता और उनके सलाहकार घायल हो गए हैं। वहीं, हिजबुल्लाह ने इजरायल को पेजर ब्लास्ट का जिम्मेदार ठहराया है। हिजबुल्लाह ने वादा किया कि वह जवाबी कार्रवाई करेगा। नाम न बताने की शर्त पर हिजबुल्लाह के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना इजरायल के साथ लगभग 1 साल के संघर्ष में समूह के लिए ‘सबसे बड़ी सुरक्षा चूक’ है।

बांग्लादेश में अजान और नमाज के समय भजनों पर रोक, अंतरिम सरकार का एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना