Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बांग्लादेश में अजान और नमाज के समय भजनों पर रोक, अंतरिम सरकार का एलान

Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हुई हिंसा के दौरान पूर्व पीएम शेख हसीना बांग्लादेश को छोड़कर भारत आ गई थी। तब से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।
Muhammad Yunus

Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हुई हिंसा के दौरान पूर्व पीएम शेख हसीना बांग्लादेश को छोड़कर भारत आ गई थी। तब से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश में हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने दावा किया कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर उनकी सरकार कदम उठा रही है, लेकिन बांग्लादेश से भयावह करने वाली एक खबर सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अल्पसंख्यको को लेकर एक तुगलकी फरमान जारी किया है।

बांग्लादेश के निजी अखबार ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी के द्वारा जारी फरमान में कहा गया है कि बांग्लादेश में अजान के समय में हिंदू अब पूजा-पाठ नहीं कर सकेंगे। अजान और नमाज के समय हिंदू समुदाय के लोगों पर भजन सुनने और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर वे इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते हैं तो पुलिस उसे बगैर किसी वारंट के अरेस्ट कर लेगी।

पूजा समितियों को दिया गया आदेश

मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने हिंदू समुदाय से दुर्गा पूजा से संबंधित गतिविधियों, विशेषकर अजान और नमाज के दौरान संगीत बजाने पर रोक लगाने का आग्रह किया है। पूजा समितियों को संगीत और ध्वनि प्रणाली बंद रखने को कहा गया है और उन्होंने इस पर सहमति भी जता दी है।

हिंदू मंदिरों में मदरसा छात्रों की रहेगी तैनाती

मोहम्मद यूनुस अतंरिम सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान हिंदू मंदिरों में मदरसा छात्रों की तैनाती का आदेश भी दिया है। बांग्लादेश के धार्मिक मामलों के सलाहकार डॉ. एएफएम खालिद हुसैन ने राजशाही जिले के गोदागरी में स्थित प्रेमतली गौरांग बारी काली मंदिर का दौरा किया। पांच अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद और देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा का दौर जारी है।

ये भी पढ़ें- NRAI ने ISSF विश्व कप फाइनल के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम का किया

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग