Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर किया ड्रोन से हमला, निशाने पर था बेंजामिन नेतन्याहू का घर

लेबनान ने यह ड्रोन हमला मध्य इजरायली शहर कैसरिया में एक घर पर किया। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Israel Lebanon War

Israel Lebanon War: इजरायल पर आज यानी शनिवार को लेबनान ने जवाबी हमला करते हुए एक ड्रोन से नेतन्याहू के घर को निशाना बनाया। यह हमला मध्य इजरायली शहर कैसरिया में एक घर पर किया गया। हालांकि विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स की मानों तो यह हमला नेतन्याहू के घर पर किया जा रहा था। हालांकि, नेतन्याहू का घर सुरक्षित है, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

लेबनान ने यह ड्रोन हमला मध्य इजरायली शहर कैसरिया में एक घर पर किया। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उस पर तीन ड्रोन से हमला किया गया, उनमें से एक ड्रोन का निशाना मध्य इजरायली शहर कैसरिया में एक घर था।

‘हम आज सबसे भीख मांग रहे हैं, जबकि भारत चांद पर जा रहा है’; SCO मीटिंग से पहले नवाज शरीफ ने कही बड़ी बात

अचानक से हुआ विस्फोट

स्थानीय पुलिस ने बताया कि लेबनान की तरफ से किए गए इस विमान के हमले की जांच की जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, आयरन डोम असमर्थ साबित हुआ। मीडिया ने बताया कि एक ड्रोन आसानी से इजरायल की सीमा में घुस आया। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन सेना के हेलीकॉप्टर के बगल से निकला।

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 140 से ज्यादा लोगों की मौत; 50 घायल

2 ड्रोन आए पकड़ में

इजरायली सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि लेबनान से हाइफा की ओर तीन ड्रोन बढ़े थे, जिनमें से केवल दो का पता लग पाया है। उन्हें रोका गया। इस दौरान तीसरा ड्रोन कैसरिया में एक इमारत पर जा टकराया। लेबनान से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर ड्रोन उड़ा और सीधे कैसरिया में एक इमारत से जा टकराया, जिसके छर्रे एक बगल वाली बिल्डिंग तक पहुंचे। (Israel Lebanon War)

‘ट्रूडो सरकार के आरोप बेहद गंभीर…’, भारत-कनाडा विवाद में अमेरिका की एंट्री

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग