Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘ट्रूडो सरकार के आरोप बेहद गंभीर…’, भारत-कनाडा विवाद में अमेरिका की एंट्री

कनाडा के हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के कई गंभीर आरोप भारत पर लगाए। इसके बाद सोमवार को भारत ने कनाडाई राजदूतों को 19 अक्टूबर तक देश छोड़ने के आदेश दे दिए हैं।
India Canada Tension

India Canada Tension: भारत और कनाडा के बीच सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कूटनीतिक विवाद और बढ़ता नजर आया। जहां, कनाडा ने भारत के खिलाफ संभावित प्रतिबंधों का संकेत दिया, तो वहीं भारत ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

अब भारत और कनाडा के इस पूरे विवाद में अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। कनाडा द्वारा लगाए गए आरोपों को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने गंभीर बताया। साथ ही यह भी कहा कि इसकी जांच में कनाडा के साथ भारत को मदद करनी चाहिए।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया से कहा कि कनाडा के द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर है और उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत है। हम चाहते हैं कि भारत सरकार कनाडा के साथ इसकी जांच में सहयोग करें। भारत ने इस मसले में एक वैकल्पिक रास्ता चुना है।

भारत ने कनाडा से बुलाए अपने राजदूत

कनाडा के हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड के कई गंभीर आरोप भारत पर लगाए। इसके बाद सोमवार को भारत ने कनाडाई राजदूतों को 19 अक्टूबर तक देश छोड़ने के आदेश दे दिए हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर 23वें एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे इस्लामाबाद

इसके साथ ही भारत ने निज्जर की हत्या की जांच से अपने राजनयिक को जोड़ने के कनाडा के आरोपों को खारिज किया है और कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने का एलान किया है। कनाडा में आपराधिक गिरोहों से भारतीय एजेंटों को जोड़ने के कनाडाई अधिकारियों के प्रयासों को भारत ने खारिज कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो कनाडा द्वारा किया जा रहा यह दावा सच नहीं है कि कनाडा ने निज्जर मामले में भारत के साथ साक्ष्य साझा किए थे। कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने दोनों देशों में तनाव (India Canada Tension) बढ़ने के बीच कहा कि भारत के खिलाफ प्राथदी लगाने की संभावना बनी हुई है। हमारे पास सभी विकत्य विधाराधीन है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग