श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 140 से ज्यादा लोगों की मौत; 50 घायल

पुलिस ने बताया कि ईंधन टैंकर मंगलवार को जिगावा राज्य के माजिया कस्बे में एक अन्य वाहन से बचने के लिए मुड़ गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद...
Fuel Tanker Explosion Nigeria

Fuel Tanker Explosion Nigeria: पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक टैंकर में विस्फोट होने के कारण 140 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

एक टैंकर पलट गया था, दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से बह रहे ईंधन को इकट्ठा करने के लिए लोग जमा हो गए, तभी टैंकर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि ईंधन टैंकर मंगलवार को जिगावा राज्य के माजिया कस्बे में एक अन्य वाहन से बचने के लिए मुड़ गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद, लोग टैंकर के चारों ओर जमा हो गए और ईंधन इकट्ठा करने लगे, जो सड़क और नालियों में फैल गया।

Haryana New CM: आज CM पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 140 से अधिक लोगों को सामूहिक कब्र में दफनाया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

नाइजीरियाई मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टरों से आग्रह किया है कि वे मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निकटवर्ती आपातकालीन कक्षों में पहुंचें।

मोदी सरकार का करोड़ों किसानों को दिवाली गिफ्ट! रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, जानें नए रेट

अफ्रीका में ईंधन टैंकर में विस्फोट (Fuel Tanker Explosion Nigeria) होना आम बात माना जाता है। यहां सड़कों का रखरखाव ठीक से नहीं किया जाता है, जब भी किसी टैंकर का दुर्घटना होता है, उसके बाद निवासी अक्सर ईंधन को नष्ट करने का प्रयास करते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा