श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

इन देशों में बसने के लिए अपनी नागरिकता छोड़ रहे भारतीय, रिपोर्ट कर देगी हैरान

आपने अपने आस-पास या घर में किसी न किसी को दूसरे देश में रहते देखा होगा, जिनके वापस आने पर घर में मानो रौनक सी आ जाती है। फैमिली की अच्छी...
America| shreshth bharat

Indians Leaving Their Citizenship: आपने अपने आस-पास या घर में किसी न किसी को दूसरे देश में रहते देखा होगा, जिनके वापस आने पर घर में मानो रौनक सी आ जाती है। फैमिली की अच्छी देखभाल, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, बेहतर करियर और क्वालिटी ऑफ लाइफ पाने के लिए ये लोग अपने देश को छोड़ दूसरे देश में बसने चले जाते हैं। भारतीयों में विदेशों में बसने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ सालों में लाखों भारतीय नागरिकों ने अपने आगे के जीवन के लिए किसी दूसरे देश को चुना है ।

पढ़ाई, ज्यादा पैसा और अन्य सुविधाओं के लिए लोग भारत छोड़ दूसरे देश जाकर बस रहे हैं, लेकिन यह देखने में आ रहा है कि भारतीय कुछ खास देशों के लिए ही अपनी भारतीय नागरिकता का त्याग कर रहे हैं (Indians Leaving Their Citizenship)। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में….

अमेरिका

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अमेरिका का है। भारतीय अमेरिका में बसने के लिए सबसे ज्यादा अपनी नागरिकता का त्याग कर रहे हैं। साल 2022 में 71,991 भारतीयों ने अमेरिकी नागरिकता के लिए अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी।

Indians Leaving Their Citizenship: कनाडा

दूसरे नंबर पर कनाडा का नाम है। साल 2022 में 60,139 भारतीयों ने कनाडा में बसने के लिए अपनी नागरिकता का त्याग किया था।

Indians Leaving Their Citizenship: ऑस्ट्रेलिया

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। साल 2022 में 40,377 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया में बसने के लिए अपनी भारतीय नागरिकता को छोड़ा था।

Indians Leaving Their Citizenship: ब्रिटेन

अगला नाम ब्रिटेन का है। ब्रिटेन में बसने के लिए साल 2022 में 21,457 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी थी।

न्यूजीलैंड

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड है। साल 2022 में 7,911 लोगों ने न्यूजीलैंड में बसने के लिए भारतीय नागरिकता छोड़ी थी।

इटली

भारत के लोग अपने बेहतर जीवन के लिए इटली को चुन रहे है। साल 2022 में 3,839 भारतीयों ने भारत की नागरिकता छोड़ इटली की नागरिकता ले ली थी

स्पेन

लिस्ट में अगला नाम स्पेन का है। स्पेन में बसने के लिए साल 2022 में 2,241 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी थी।

सोने के दरवाजे से लेकर आलीशान रूम तक, ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी