श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

इस चुनाव में एक-दो नहीं बल्कि 27 देश करते हैं मतदान, जानें क्या है मामला

ये चुनाव पूरे चार दिन चलते हैं। इसके पीछे कारण ये है कि अलग-अलग ईयू देश अपने हिसाब से मतदान का आयोजन करते हैं। कुछ देशों में ये एक ही दिन में पूरा हो जाता है।
European Union

European Union: एक चुनाव ऐसा भी है, जिसमें 27 देशों के लोग वोट डालते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं यूरोपीय यूनियन के बारे में, जिसमें 27 सदस्य देश मौजूद हैं। इन 27 देशों में कुल 37 करोड़ 30 लाख रजिस्टर्ड वोटर हैं। बता दें, यूरोपियन पार्लियामेंट के लिए 6 जून से वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान प्रक्रिया 6 जून से 9 जून तक चलेगी। आइए इसकी चुनावी प्रक्रिया के बारे में जान लेते हैं।

4 दिनों तक चलता है चुनाव

यूरोपियन पार्लियामेंट के लिए हर पांच साल में चुनाव होते हैं। ये चुनाव पूरे चार दिन चलते हैं। इसके पीछे कारण ये है कि अलग-अलग ईयू देश अपने हिसाब से मतदान का आयोजन करते हैं। कुछ देशों में ये एक ही दिन में पूरा हो जाता है। वहीं, कुछ देशों में एक से ज्यादा दिन लग जाते हैं। वोटिंग के लिए निर्धारित उम्र का प्रभाव भी इस पर पड़ता है। ईयू के 21 सदस्य देशों में वोटिंग की उम्र 18 साल और उसके ऊपर है, लेकिन बेल्जियम, जर्मनी ऑस्ट्रेलिया और माल्टा जैसे देशों में मतदान की उम्र 16 साल कर दी गई है और ग्रीस में चुनाव की उम्र 17 साल हो चुकी है।

EU के नागरिकों को मिलती है ये सुविधा

यूरोपीय यूनियन के नागरिक अपने देश के अलावा विदेश में भी वोट डाल सकते हैं। हालांकि, चेक, आयरलैंड, माल्टा और स्लोवाकिया में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। यूरोपीय पार्लियामेंट के लिए अर्ली वोटिंग पूरी हो चुकी है। अर्ली वोटिंग के लिए यहां के प्रत्याशी अलग-अलग जगह पर अपना चुनावी अभियान चला रहे है। इस बार 720 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। ईयू के सदस्य पांच सालों के लिए चुने जाते हैं। फिर ये सदस्य अपना प्रेसिडेंट चुनते हैं।

ऐसे काम करती है यूरोपीय संसद

यूरोपीय संसद के तीन अंग हैं, जो क्रमश: यूरोपीय कमीशन, यूरोपीय संघ और यूरोपीय काउंसिल हैं। ये यूरोप के 27 देशों से बनी एक संस्था है। इस संस्था का काम ईयू के नियम कानूनों को लेकर सदस्य देशों के बीच बातचीत और समन्वय को स्थापित करना है। यूरोपीय संसद ही ईयू का बजट तय करती है। यूरोपीय संघ दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक ब्लॉक है। इसकी दिशा और दशा को तय करने वाली संसद ही है। बता दें, सभी सदस्य देशों की कुल GDP करीब $18.5 ट्रिलियन है। ये विश्व व्यापार का 15% हिस्सा है।

ये हैं EU के चुनावी मुद्दे

  • यूक्रेन-रूस युद्ध के साथ साथ गाजा के हालात
  • क्लाइमेट चेंज और इमीग्रेशन बहुत बड़ा मुद्दा
  • यूरोप के कई देशों में इमीग्रेशन को लेकर सख्त नीति अपनाने की वकालत
  • सीरिया और अफगानिस्तान आदि जैसे देशों से आने वालों इमिग्रेंट्स का भार

यह भी पढ़े- RBI ने UPI Lite यूजर्स को दिया तोहफा, मिलेगी अब ये सेवा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य