Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

RBI ने UPI Lite यूजर्स को दिया तोहफा, मिलेगी अब ये सेवा

UPI Lite: भारत में ज्यादातर लोग यूपीआई (UPI) के जरिए ट्रांजेक्‍शन करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2022 में छोटे लेन-देन के लिए यूपीआई लाइट (UPI Lite) की शुरूआत की थी।
RBI

UPI Lite: भारत में ज्यादातर लोग यूपीआई (UPI) के जरिए ट्रांजेक्‍शन करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2022 में छोटे लेन-देन के लिए यूपीआई लाइट (UPI Lite) की शुरूआत की थी। अगर आप भी पेमेंट के लिए यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आरबीआई ने राहत देते हुए एलान किया है कि अब यूजर्स को अपने वॉलेट में बार-बार पैसा डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए इस बारे में जान लेते हैं…

आरबीआई ने यूपीआई यूजर्स को राहत देते हुए एक बड़ा एलान किया है। यूपीआई लाइट यूजर्स को अपने वॉलेट में बार-बार पैसे डालने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। जैसे ही वॉलेट का बैलेंस न्‍यूनतम सीमा से नीचे जाएगा तो अपने आप वॉलेट में पैसे जमा हो जाएंगे। अब आपके यूपीआई लाइट में वॉलेट स्वतः पुनःपूर्ति (Auto Replenish) की सेवा मिलेगी। ये फैसला रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक समीक्षा कमेटी की बैठक के बाद लिया है।

शक्तिकांत दास ने कहा, ‘यूपीआई लाइट के बड़े पैमाने पर उपयोग को देखते हुए अब इसे ई-मेंडेट फ्रेमवर्क के तहत लाने का प्रस्‍ताव रखा गया है और कस्‍टमर को यूपीआई लाइट वॉलेट बैलेंस के उनके द्वारा थ्रैसहोल्‍ड लिमिट के नीचे जाने पर वॉलेट ऑटोमैटेकली दोबारा रिचार्ज हो जाने के लिए एक नई सर्विस लाई गई है।’ यह सर्विस अपने आप शुरू नहीं होगी, बल्कि यूजर को इसे खुद शुरू करना होगा।

UPI लाइट को साल 2022 में लेनदेन को आसान बनाने के लिए लाया गया था। भारत में बीते कुछ सालों में यूपीआई ट्रांजैक्शन बढ़ा है। देश भर में यूपीआई ट्रांजैक्शंस का लगभग आधा हिस्‍सा 200 रुपये और उससे कम वैल्यू का है। इसका कारण यह है कि कई बार ट्रैफिक बढ़ने भुगतान अटक जाते हैं। इसलिए छोटी रकम के ट्रांजैक्शंस और बैंकों में ट्रैफिक कम करने के लिए यूपीआई लाइट को लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़े- UNSC में सदस्यता के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शुरू की ये नापाक योजना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही