Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सांसद सतनाम सिंह संधू ने थामा BJP का हाथ, राज्यसभा में 87 हुई भाजपा सांसदों की संख्या

मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। सतनाम सिंह संधू के बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है...
Satnam Singh Sandhu| SHRESHTH BHARAT

Satnam Singh Sandhu: मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है। सतनाम सिंह संधू के बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। बीजेपी में शामिल होने के बाद संधू ने बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात भी की।

बता दें कि संधू 30 जनवरी को मनोनीत हुए थे और उनके पास किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए 30 जुलाई तक का समय था। दलबदल विरोधी कानून के तहत उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है।

क्या है दलबदल विरोधी कानून?

दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोनीत सांसद राज्यसभा में मनोनयन के छह महीने के भीतर किसी भी राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं और इसी कानून के तहत संधू ने भी बीजेपी का दामन थामा हैं।

महाकुंभ 2025 की समिति की 10वीं बैठक सम्पन्न, इन परियोजनाओं को मिली

राज्यसभा में बहुमत से दूर है बीजेपी

लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा में बीजेपी की सदस्यों की गिनती लगातार कम हो रही है। लोकसभा चुनाव में कुछ सांसद जीत गए हैं, तो कुछ का कार्यकाल खत्म हो चुका है। राज्यसभा में बीजेपी की सदस्य संख्या 86 पर आ गई थी। अब सतनाम सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने से यह संख्या 87 हो गई है। फिर भी राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या अभी भी 90 से नीचे ही है, जो कि बीजेपी के लिए चिंता का विषय है। वहीं, NDA के पास भी ऊपरी सदन में 101 सांसदों की ताकत है, जो कि बहुमत से काफी कम है। ऐसे में बीजेपी का फोकस अब राज्यसभा में बहुमत जुटाने पर है।

कौन हैं Satnam Singh Sandhu

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति और जाने-माने शिक्षाविद सतनाम सिंह संधू को इसी साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा का मनोनीत सांसद नियुक्त किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सदस्यता हासिल करने पर सतनाम सिंह संधू को बधाई दी थी। सतनाम सिंह संधू एक किसान के बेटे है और अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने अपनी पहचान पूरे देश में बना ली है।

बता दें कि देश में सांप्रदायिक सद्भाव को आगे बढ़ाने के लिए सतनाम सिंह संधू दो गैर सरकारी संगठन इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन और न्यू इंडिया डेवलपमेंट (NID) फाउंडेशन चलाते हैं।

ममता बनर्जी के बयान पर बांग्लादेश ने जताई आपत्ति, जानें क्या है मामला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा