Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारी जीत पर चीन ने दी ये प्रतिक्रिया

Maldives President Mohamed Muizzu

China and Maldives: मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) ने रविवार के संसद चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। इस पर चीन ने पीएनसी को बधाई दी है और दोनों देशों के बीच के संबंधों को गहरा करने की इच्छा जाहिर की है।

मुइज्जू को भारत विरोधी और चीनी के प्रति झुकाव वाला नेता माना जाता है। उनकी पार्टी को बंपर बहुमत मिला है। वे अब पार्टी के संविधान तक में संशोधन करने लायक बहुमत रखते हैं। माना जा रहा है मुइज्जू इस बहुमत के दम पर विदेश नीति को नया आकार देने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे में चीन और मालदीव के बीच का आगामी संबंध भारत के लिए और भी ध्यान देने योग्य हो जाता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मालदीव को नई सरकार के चयन पर बधाई दी है। उन्होंने यह भी कि चीन चाहता है कि उसकी मालदीव के साथ पारंपरिक दोस्ती और सहयोग और बढ़े। दोनों देशों के रिश्ते से एक साझा भविष्य का निर्माण हो जिसका फायदा लोगों को मिले।

फिलहाल चीन ने मालदीव के बुनियादी ढांचे के विकास में निवेश किया है। मालदीव काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर है। यहां पर भारतीय पर्यटक काफी आते रहे हैं। लेकिन दोनों देशों के बीच हालिया विवाद से इस पर असर पड़ सकता है। चीन ने मालदीव को भरोसा दिलाया है कि वह अपने नागरिकों घूमने के लिए वहां भेजेगा। चीन ने ये वादा जनवरी में मुइज्जू की चीनी यात्रा के दौरान किया था।

हालांकि भारत और मालदीव के बीच पिछले महीनों एक टेंशन देखी गई है लेकिन ये भी सच है कि भारत ने मालदीव को देने वाली मदद कभी कम नहीं की है बल्कि और बढ़ा दी है। मुइज्जु का कहना था कि मालदीव में भारतीय सैनिकों की उपस्थिति ही दोनों देशों के बीच विवाद का कारण थी। भारत अब इनको वापस बुलाने पर राजी हो गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर