Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

VIDEO में कैद हुई वो सड़क दुर्घटना, जिसमें नहीं बचे पंकज त्रिपाठी के जीजा

Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi Brother in Law Death: प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी का 20 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब राजेश अपनी पत्नी सरिता तिवारी के साथ बिहार से पश्चिम बंगाल की यात्रा कर रहे थे।

घटना झारखंड के निरसा बाजार में घटी, जहां तेज रफ्तार में चल रही उनकी सफेद मारुति स्विफ्ट डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राजेश अपने गांव से वेस्ट बंगाल में चितरंजन लौट रहे थे। यहां उनकी इंडियन रेलवे में पोस्टिंग है।

घटनास्थल का एक सीसीटीवी वीडियो ट्विटर पर सामने आया है। वीडियो में निरसा मार्केट चौक और ग्रैंड ट्रंक रोड दिखाई दे रहा है। ये एरिया काफी व्यस्त होता है। दुर्घटना के बाद राजेश को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

यह बताया गया है कि राजेश भारतीय रेलवे में कार्यरत थे और उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के चितरंजन में थीं। दुर्घटना के समय वे अपने गांव से वापस चितरंजन लौट रहे थे। अभी तक सरिता की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। पंकज या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।

गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी हाल ही में होमी अदाजानिया की फिल्म “मर्डर मुबारक” में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म “स्त्री 2” है, जिसमें उनके साथ राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना