श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UNSC में स्थायी सदस्यता पर भारत की दावेदारी हुई मजबूत, फ्रांस के बाद ब्रिटेन ने भी किया समर्थन

न्यूयॉर्क में गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र की आम बहस को संबोधित करते हुए कीर स्टार्मर ने कहा कि UNSC को अधिक प्रतिनिधि निकाय बनने के लिए बदलना होगा।
India UNSC Seat| SHRESHTH BHARAT

India UNSC Seat: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। कीर स्टार्मर से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों भी भारत की दावेदारी का समर्थन करते नजर आए थे।

न्यूयॉर्क में गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र की आम बहस को संबोधित करते हुए कीर स्टार्मर ने कहा कि UNSC को अधिक प्रतिनिधि निकाय बनने के लिए बदलना होगा।

कीर स्टार्मर ने आगे कहा कि हम परिषद में स्थायी अफ्रीकी प्रतिनिधित्व, भारत, ब्राजील, जापान और जर्मनी को स्थायी सदस्य के रूप में देखना चाहते हैं और निर्वाचित सदस्यों के लिए भी अधिक सीटें चाहते हैं।

ये हैं 5 स्थायी सदस्य देश

UNSC में फिलहाल 5 स्थायी सदस्य और 10 गैर-स्थायी सदस्य देश शामिल हैं। 5 स्थायी सदस्य ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस और अमेरिका हैं। इन देशों के पास किसी भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव को वीटो करने का अधिकार होता है। वहीं, अस्थाई देशों को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है।

नेतन्याहू ने युद्धविराम से किया इनकार, सेना को हिज़्बुल्लाह से लड़ने का दिया आदेश

फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी किया था समर्थन

इससे पहले, बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी भारत (India UNSC Seat) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किए जाने का समर्थन किया था।

इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि जब तक सुरक्षा परिषद अवरुद्ध रहेगा, प्रत्येक पक्ष के हितों के अनुसार पारस्परिक रूप से, हमें आगे बढ़ने में कठिनाई होगी। इसलिए आइए हम इन संयुक्त राष्ट्रों को और अधिक प्रभावी बनाएं, सबसे पहले शायद उन्हें अधिक प्रतिनिधि बनाकर। यही कारण है कि फ्रांस सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है।

इजरायल ने लेबनान पर जमीनी हमले के दिए संकेत,जो बाइडेन ने किया अलर्ट

उन्होंने कहा कि जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए। साथ ही, दो ऐसे देश भी होने चाहिए, जिन्हें अफ्रीका अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज