श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ग्रेटर नोएडा निर्माणाधीन सोसाइटी में 4 मजदूरों की मौत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट ,टेक जोन 4, आम्रपाली बिल्डर की निर्माणाधीन सोसाइटी में पैसेंजर लिफ्ट नीचे गिरने से हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई । वहीं पांच मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और नोएडा प्राधिकरण के सीईओ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद है। इमारत का निर्माण करा रहे कंपनी के अधिकारी का कहना है कि इस हादसे की अभी जांच चल रही है. जांच में जो भी निकल कर आएगा उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. उसके बाद पता चल सकेगा कि यह मैकेनिक फेलियर है या फिर मशीन में कोई कमी थी. उन्होंने कहा कि सभी साइट्स पर सेफ्टी गाइडलाइंस फॉलो की जा रही हैं या नहीं इस बात की भी जांच हो रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

US Supreme Court On Birthright Citizenship
US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के बर्थराइट सिटिजनशिप आदेश पर लगाई रोक, अमेरिका में जन्मे लगभग सभी बच्चों को मिलेगी नागरिकता
Welcome To The Jungle Box Office
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिन में ₹100 करोड़ पार
Monsoon 2026
देश में बारिश का बड़ा संकट! जून बना 125 साल का पांचवां सबसे सूखा महीना, जुलाई को लेकर IMD की नई चेतावनी
Women Wrestlers Sexual Harassment Case
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस: बृजभूषण की अंतिम दलीलें पूरी, फैसले के करीब पहुंचा मामला
Ram Mandir Donation Controversy
राम मंदिर चढ़ावा मामले में गरमाई सियासत, संजय राउत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- भाजपा ने गजनवी से भी ज्यादा लूटा...
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार