श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या अतीक की हत्या सिर्फ नाम कमाने के लिए ?

apradhi

अतीक और उसके भाई की हत्या के बाद इस हत्या के बारे में कई तरह की बाते हो रही है. पुलिस कस्टडी में हुई ये हत्या वैसे ही लोकतंत्र और कानूनव्यवस्था के मुंह पर एक करारा तमाचा है. हत्या करने वालों के पास से जो आधुनिक हथियार मिले हैं उससे कहानी कई दूसरी भी हो सकती है. मीडिया कर्मियों और पुलिस की मौजूदगी में हुई ये हत्या पूरे देश ने देखी. कैसे बेखौफ आए हत्यारों ने पुलिस के सामने ही गोली मारकर अतीक और उसके भाई का अंत कर दिया.इन तीनों हत्यारों की पहचान बांदा निवासी 22 वर्षीय लवलेश तिवारी. यूपी के हमीरपुर के रहने वाले 23 साल के मोहित उर्फ सन्नी, यूपी के कासगंज का रहने वाला मात्र 18 साल के अरूण मौर्य के रूप मे हुई है.इनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है.  इन तीनों के घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है और इनके पास इतने मंहगे हथियार कहां से आए ये सवाल इस समय सबसे ज्यादा उठ रहा है. साथ ही केवल नाम कमाने के लिए इतना बड़ा रिस्क लेने की बात बी किसी के गले नहीं उतर रही हैं.

आपको बता दे यूपी के चर्चित माफिया अतीक अहमद की शनिवार की रात प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई. अतीक और अतीक के भाई अशरफ को यहां मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया था. ये तीनों हमलावार यहां पर बाइक से पहुंचे थे. ये तीनों पहले से ही अपराध की दुनियां में घुसे हुए थे. इन तीनो ने इस हत्या का मकसद भी नाम कमाना बताया लेकिन इसके पीछे किसी और बड़ी साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. यूपी पुलिस जांच में लगी हुई है विपक्ष प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है. वहीं कुछ लोग अतीक के अंत को एक नई शुरूआत भी कह रहे हैं लेकिन अतीक के साथ साथ ये न्याय व्यवस्था, कानून व्यवस्था का अंत भी इस घटना में नजर आ रहा है. पुलिस ने इन हमलावारों पर गोली क्यों नहीं चलाई इस पर भी सवाल उठ रहे हैं.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज