श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

योगी सरकार का बड़ा फैसला, डॉ अरुणवीर का एक बार फिर बढ़ाया कार्यकाल

सरकार ने उनके कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। सीएम योगी के आदेश के बाद उनकी सेवा को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है...
Yamuna Authority CEO Dr Arunveer tenure extended for 6 months

Dr Arunveer Singh CEO of Yamuna Authority: योगी सरकार ने एक बार फिर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह पर विश्वास जताया है। सरकार ने उनके कार्यकाल को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। सीएम योगी के आदेश के बाद उनकी सेवा को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

6 माह तक बढ़ा कार्यकाल

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह का कार्यकाल 31 जून 2024 तक था। शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से औद्योगिक अवस्थापना आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने एक आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह के कार्यकाल को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। वहीं, राज्य सरकार ने पांचवीं बार सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह का कार्यकाल बढ़ाया है। आदेश के बाद डॉ. अरुणवीर सिंह को यमुना प्रधिकरण के CEO के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का CEO भी बनाया गया है।

नए अपराधिक कानून आज से लागू, जानें कहां दर्ज हुआ पहला केस

2016 में बने थे यमुना प्राधिकरण के CEO

बता दें, डॉ अरुण वीर सिंह जुलाई 2016 में यमुना प्राधिकरण के  पहली बार CEO बने थे और तब से अब तक वह यमुना प्राधिकरण की पद पर बने हुए हैं। जब अरुणवीर सिंह को यमुना प्राधिकरण का CEO बनाया गया था। तब यमुना प्राधिकरण पर अच्छा खासा कर्ज था, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम से आज यमुना प्राधिकरण में देश के साथ विदेशों से व्यापार और लोग निर्यात करने आ रहे हैं।

सदन में राहुल गांधी ने दिया ऐसा भाषण, खड़े हो गए मोदी-शाह

वहीं, यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट), फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, ट्राय पार्क, औद्योगिक विकास कंपनी और शिक्षा शिक्षण संस्थानों का निर्माण होने के बाद क्षेत्र की मांग विश्व पटल पर बढ़ी है।

कौन है डॉ. अरुणवीर सिंह

डॉ अरुणवीर सिंह का जन्म वर्ष-1959 में बस्ती में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (PCS) प्रशासनिक अधिकारी थे। वर्ष-2006 में पदोन्नत होकर वह आईएएस अधिकारी बने। डॉ. अरुणवीर सिंह 2016 से यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीईओ पद पर कार्यरत हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी