Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली समेत इन 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बुधवार की शाम से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है...
Weather Update | shreshth bharat

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बुधवार की शाम से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को तेज बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां लोगों को बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली, वहीं कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

बारिश का दिखा कहर

तेज बारिश के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन हुआ, जिसके कारण हाईवे बंद हो गया। नंदप्रयाग के पर्थाडीप और बाजपुर में करीब 10 घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। हाईवे के दोनों ओर करीब 1,200 श्रद्धालु और अन्य लोग फंसे रहे।

हरिद्वार में तेज बारिश के बाद बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भौरी डेरा शांतरशाह में एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मलबे में दबने से मौत हो गई और परिवार के नौ लोग घायल हो गए। वहीं, शाम को नोएडा, गाजियाबाद व अन्य इलाकों में तेज बारिश के बाद सड़कें दरिया बन गईं और कई जगह जाम लग गया।

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में पानी से भरे नाले में डूबने से 22 साल की एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। झारखंड में बिजली गिरने से मंगलवार से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई।

Weather Update: दिल्ली में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार शाम को हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। हालात को देखते हुए दिल्ली के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत, कई जगहों पर हुआ जलभराव

Weather Update: IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, असम, मेघालय और गुजरात में सामान्य बारिश देखने को मिल सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही