Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ का निधन, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

लंबे समय तक ब्लड कैंसर से लड़ने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ का निधन हो गया है।
Anshuman Gaikwad |SHRESHTH BHARAT

Anshuman Gaikwad Passes Away: लंबे समय तक ब्लड कैंसर से लड़ने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ का निधन हो गया है। अंशुमान गायकवाड़ को काफी लंबे समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी थी। उनकी हालत को देखते हुए कपिल देव ने अंशुमान की मदद करने के लिए अपनी पेंशन उनको डोनेट करने का फैसला किया था।

BCCI ने भी बढ़ाया था मदद का हाथ

अंशुमान की मदद के लिए और भी कई पूर्व खिलाड़ी सामने आए थे। इनमें मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, मदन लाल और कीर्ति आजाद का नाम भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भी अंशुमान की मदद करने के लिए उनके इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

पीएम मोदी ने जताया शोक

अंशुमान की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताते हुए X पर लिखा कि अंशुमन गायकवाड़ को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और उत्कृष्ट कोच थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।

अमित शाह ने कही ये बात

अमित शाह ने दु:ख जताते हुए X पर लिखा कि एक महान क्रिकेटर, जिनके क्रिकेट कौशल ने भारतीय क्रिकेट का गौरव बढ़ाया, अंशुमान गायकवाड़ के निधन से गहरा दुख हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और अनुयायियों के साथ हैं। शांति।

वीवीएस लक्ष्मण ने जताया दु:ख

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि अंशुमान गायकवाड़ के निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

Anshuman Gaikwad का क्रिकेट करियर

27 दिसंबर 1974 को अंशुमान ने क्रिकेट में डेब्यू किया था। वो कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। गायकवाड़ ने 40 टेस्ट मैचों के अपने करियर में 30.07 की औसत से 1985 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल रहे। अंशुमान ने पाकिस्तान के विरुद्ध अपना बेस्ट स्कोर 201 रन बनाया था। गायकवाड़ ने भारत के लिए 15 वनडे मैचों में 20.69 की औसत से 269 रन बनाए थे।

संन्यास के बाद शुरू किया कोचिंग

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अंशुमान साल 1997-99 के भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे। बता दें कि जून 2018 में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने गायकवाड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड