श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

दिल्ली से बिहार तक गर्मी का सितम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Weather Report: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के अधिकतर इलाकों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने गर्मी के बढ़ते सितम को देखते हुए अगले 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी...
weather update | imd | heat wave | shreshth bharat

Weather Report: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के अधिकतर इलाकों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने गर्मी के बढ़ते सितम को देखते हुए अगले 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्‍थान, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली-NCR, बिहार, गुजरात जैसे राज्‍य के लोगों को लू का सामना कर रहे हैं। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। IMD ने हीट वेव को लेकर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है उत्‍तर और पूर्वी भारत के साथ ही देश के पश्चिमी हिस्‍सों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली में पारा लगातार बढ़ रहा है। भारत मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में लू चलने और कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना जताई है। IMD ने अगले चार दिन के लिए दिल्ली के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। IMD के मुताबिक, आज का दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है।

राजस्थान भी गर्मी की वजह से तप रहा है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अधिकांश हिस्सों में कई दिन से लू चल रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिन में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है।

बिहार के मौसम में लगातार गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। बिहार के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। IMD के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है। बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में IMD ने भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। IMD ने लू को लेकर राज्य के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है। आज के दिन गर्म हवाएं चलेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी चेतावनी दी है कि ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो साथ में पानी की बोतल लेकर चले। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

वहीं दूसरी तरफ, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भी लोगों को भीषण गर्मी से सावधानी बरतने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। जो लोग घर से बाहर काम करते हैं उन्हें अपने साथ हमेशा पानी की बोतल साथ में रखे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी