Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मेट्रो में धमकी भरे मैसेज लिखने वाला गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने वाले धमकी भरे मैसेज लिखने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धमकी भरे मैसेज लिखते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेस सामने आया है...
Delhi cm Arvind Kejriwal returned to tihar jail as court stays on aam aadmi chief interim bail

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने वाले धमकी भरे मैसेज लिखने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धमकी भरे मैसेज लिखते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेस सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक को देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का नाम अंकित गोयल है, जो यूपी के बरेली का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 32 साल है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बरेली से ग्रेटर नोएडा मकान की रजिस्ट्री करवाने आया था।

दिल्ली मेट्रो परिसर में केजरीवाल के खिलाफ लिखने से पहले युवक फाइव स्टार होटल में रुका था। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान उसने केजरीवाल के नाम धमकी भरे मैसेज लिखे थे। आरोपी युवक पढ़ा लिखा है और एक नामी बैंक में काम करता है। फिलहाल वो किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार, युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। हालांकि, मेडिकल के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकती है।

आपको जानकारी दे दें, 19 मई को दिल्ली के पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशनों और एक ट्रेन कोच में केजरीवाल को लेकर अंग्रेजी में धमकी वाले संदेश लिखें।

पुलिस को ऐसा अंदेशा है कि अंकित ने ऐसा प्रसिद्धि पाने के लिए किया है। इस घटना के बाद युवक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये सारी तस्वीरें पोस्ट की।

इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें संजय सिंह ने कहा था, ‘अब पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर अंकित गोयल ने केजरीवाल जी के ऊपर हमला करने की धमकी लिखी है। इस धमकी की भाषा बिलकुल वैसी ही है, जैसा BJP रोज बोलती है। अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को खरोंच भी आती है तो इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना