Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रील की धुन ने ली शख्स की जान, कोबरा के फन को मुंह में दबाकर बना रहा था वीडियो

तेलंगाना के हैदराबाद में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक शख्स जहरीले कोबरा सांप को अपने मुंह में डाल रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया और उसकी मौत हो गई।
Viral Video:| shreshth bharat

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज-कल किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। आए दिन कोई न कोई घटना सामने आती ही रहती है, जिसमें फेमस होने के लिए लोग अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। कुछ मामलों में तो लोगों की जान तक चली गई है।

एक ऐसा ही मामला तेलंगाना के हैदराबाद से सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक शख्स जहरीले कोबरा सांप के साथ रील बनाने लगा। वो वीडियो (Viral Video) के लिए कोबरा सांप को अपने मुंह में डाल रहा था, तभी सांप ने उसे डस लिया और उसकी मौत हो गई।

रील की धुन ने ले ली जान

मृतक का नाम शिवा बताया जा रहा है। यह घटना कामारेड्डी जिले की है। वायरल हो रहे वीडियो में शिवा 6 फीट लंबे कोबरा को दोनों हांथों से पकड़कर मुंह में डाल लेता है और किसी से उसकी वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहता है। कोबरा के फन को थोड़ी देर तक मुंह में रखने के बाद वो थम्स-अप करता है।  

Jharkhand: जंगली हाथी से बचने के लिए एकसाथ सो रहे थे 3 बच्चे, सांप के काटने

सांप के डसने का नहीं हुआ एहसास

देसाईपेट गांव में एक कोबरा सांप निकला था, जिसे शिवा ने अपने दोनों हाथों से पकड़कर फोटो और वीडियो बनाने लगा। इस दौरान उसने कोबरा के फन को मुंह में दबा लिया, तभी जहरीले कोबरा ने शिवा को डस लिया। इससे उसके शरीर में जहर फैल गया। शिवा को सांप के डसने का एहसास नहीं हुआ था। बाद में पूरे शरीर में जहर फैल गया तो वो अचानक से बेहोश हो गया।

पिता DSP, पति गैंगस्टर… कौन हैं मंजू हुड्डा, जो BJP की तरफ से लड़ेंगी चुनाव?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग