Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Jharkhand: जंगली हाथी से बचने के लिए एकसाथ सो रहे थे 3 बच्चे, सांप के काटने से हुई मौत

झारखंड के गढ़वा में जंगली हाथियों से बचने के लिए एक परिवार के चार बच्चे अपने दादा के घर में सो रहे थे। तभी सांप ने बच्चों को डस लिया। सांप के जहर से 3 बच्चों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है।
Jharkhand:| shreshth bharat

Jharkhand: झारखंड के गढ़वा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जंगली हाथियों से बचने के लिए एक परिवार के चार बच्चे अपने दादा के घर में सो रहे थे। तभी सांप ने बच्चों को डस लिया। सांप के जहर से 3 बच्चों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है।

यह मामला  चिनिया थाना क्षेत्र के चपकली गांव है। चपकली गांव में इन दिनों हाथियों का आतंक है। जंगली हाथियों से बचने के लिए गांव के लोग अपने घरों को छोड़ दूसरी जगहों पर रात गुजारने को मजबूर हैं।

नवानगर के बंधु कोरवा और रामलाल कोरवा के बच्चे भी हाथियों के डर से अपने दादा के घर में सो रहे थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया।

अंधविश्वास ने ली जान

खबरों की मानें तो 4 बच्चे गुरुवार की रात करीब 1 बजे घर में सो रहे थे। तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। इस घटना के बाद परिजन बच्चों को अस्पताल के बजाय अंधविश्वास के चलते पास के ही एक गांव में झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर गए। झाड़-फूंक के दौरान ही 2 बच्चों की मौत हो गई।  वहीं, अस्पताल ले जाते समय तीसरे बच्चे की भी मौत हो गई।

पिता DSP, पति गैंगस्टर… कौन हैं मंजू हुड्डा, जो BJP की तरफ से लड़ेंगी चुनाव?

मृतक बच्चों की पहचान कंचन कुमारी (8), बेगी कोरवा (9) और पन्नालाल कोरवा (15) के तौर पर हुई है। चौथी बच्ची राखी कुमारी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। (Jharkhand)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग