Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पिता DSP, पति गैंगस्टर… कौन हैं मंजू हुड्डा, जो BJP की तरफ से लड़ेंगी चुनाव?

मंजू हुड्डा के पति रोहतक का नामी गैंगस्टर है, जिसका नाम राजेश है। मंजू के पिता प्रदीप यादव पुलिस में DSP की पोस्ट पर रह चुके हैं।
Manju Hooda| SHRESHTH BHARAT

Manju Hooda: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। चुनाव में एक महीने से भी कम का समय बचा है। भाजपा ने हरियाणा के लिए  67 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है।

भाजपा की इस लिस्ट में एक ऐसे उम्मीदवार का नाम शामिल है, जिसके पिता DSP और पति एक नामी गैंगस्टर हैं। जी हां, हम बात कर रहे मंजू हुड्डा की। बीजेपी ने मंजू हुड्डा को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सीट गढ़ी सांपला-किलोई से अपना प्रत्याशी चुना है।

बीजेपी उम्मीदवार मंजू हुड्डा कौन हैं?

बीजेपी की आने के बाद से ही मंजू हुड्डा चर्चा का विषय बन चुकी हैं। मंजू हुड्डा के पति रोहतक का नामी गैंगस्टर है, जिसका नाम राजेश है। मंजू के पिता प्रदीप यादव पुलिस में DSP की पोस्ट पर रह चुके हैं। मंजू हुड्डा साल 2022 में रोहतक जिला परिषद चेयरमैन बनी, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया।  

टिकट मिलने के बाद कही यह बात

बीजेपी से टिकट मिलने के बाद मंजू ने भूपेंद्र हुड्डा को अपने पिता जैसा बताया। मंजू ने कहा कि वो उनसे आशीर्वाद भी लेने जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास उनकी मेहनत हैं। लोगों का साथ और विश्वास है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है।

विनेश और बजरंग की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस का थामा दामन

गैंगस्टर पति पर क्या बोलीं Manju Hooda?

अपने पति पर सवाल पूछ जाने पर मंजू हुड्डा ने कहा कि उनके पति ने मंजू के साथ कभी कुछ बुरा नहीं किया है। अगर लोग उन्हें जानेंगे, तब उन्हें इस बात का अंदाजा होगा कि जैसा लोगों ने सुना हैं, वो उससे बेहद अलग हैं।

पूर्व BJD सांसद सुजीत कुमार BJP में शामिल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने

मंजू ने आगे कहा कि राजनीति में एंट्री भी उन्होंने पति राकेश के कहने पर की है। बता दें कि मंजू के पति के ऊपर यूपी, राजस्थान और हरियाणा में मर्डर, हत्या के प्रयास, लूट और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग