श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘पांच दिन के अंदर बम से उड़ा दूंगा’, फेमस होने के लिए छात्र ने उठाया ये बड़ा कदम

प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 22 वर्षीय युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी...
Student threatened CM Yogi| shreshth bharat

Student Threatened CM Yogi: प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 22 वर्षीय युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के आरोप में गुरुवार को प्रयागराज पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब इस युवक ने ऐसा कुछ किया है। 22 वर्षीय इस युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार सीएम योगी को धमकी देने का प्रयास किया है। कई पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरायइनायत थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक्स पर पोस्ट के जवाब में कहा, ‘उक्त प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना सरायइनायत पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।’

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 5 की मौत; 1 की हालत गंभीर

फेमस होने के लिए की ऐसी हरकत

आरोपी का नाम अनिरुद्ध पांडे है। वह इनायत के मलावा बुजुर्ग गांव में रहता है। वह झूंसी क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया कि युवक ने फेमस होने के लिए ऐसी हरकत कर रहा था।

जैसे ही अनिरुद्ध पांडे का एक पोस्ट वायरल हुआ तो प्रयागराज पुलिस की साइबर सेल एक्टिव हो गई। बता दें कि अपनी इस धमकी भरी पोस्ट में आरोपी ने लिखा था, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच दिन के अंदर बम से उड़ा दूंगा।’ इतना ही नहीं, आरोपी ने पोस्ट के साथ यूपी पुलिस, डीएम और यूपी एसटीएफ तक को टैग किया था।

पुलिस ने हिरासत में लिया

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीमें लगाई गई और इस दौरान उसकी लोकेशन सराय इनायत इलाके में मिली। उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ सीएम को धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया (Student threatened CM Yogi)।

मशरूम खाने से 8 मजदूरों की बिगड़ी तबीयत, जानें कैसा है हाल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज