Comedy Video on Nitish Kumar And Chandra Babu Naydu: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरु हो गए हैं। शुरूआती रूझान में भाजपा गठबंधन ने जितनी सीटों की उम्मीद की थी, उन्हें उम्मीद के मुताबिक उतनी सीट अभी नहीं प्राप्त हुई है। जैसे-जैसे वोटों की गिनती शुरू हुई वैसे- वैसे स्थिति साफ होती जा रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सबकी नजरें अब सरकार बनाने पर है।
भाजपा को अपने दम पर बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। सरकार बनाने के लिए उसे जदयू और टीडीपी की जरूरत पड़ सकती है। कांग्रेस भी इन दोनों दलों की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। उसे उम्मीद है कि ये दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू इस चुनाव के किंग मेकर साबित हो सकते हैं। जैसे ही इन दोनों का नाम सामने आया, Social Media पर मीम्स की बाढ़ आ गई।
Social Media प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को लेकर मनोरंजक पोस्ट कर रहे हैं। एक्स की यूजर नारशा ने एक फिल्म का सीन पोस्ट किया। इसमें खट्टा-मीठा फिल्म का एक सीन दिखाया जा रहा है।
Nitish Kumar Right now pic.twitter.com/FsJTmIzOA3
— narsa. (@rathor7_) June 4, 2024
एक्स यूजर जीतू ने एक पोस्ट किया जिसमें नीतीश कुमार को मोदी जी फोन कर रहे हैं। उसने कैप्शन में लिखा नीतीश सब के हैं।
सबके है नीतीश कुमार जी…🤣🤣 pic.twitter.com/nBMi20gXwq
— Jeetu Burdak (@Jeetuburdak) June 4, 2024
एक्स पर एक यूजर ने फिल्म हम आपके हैं कौन का वीडियो डाला है।
नीतीश कुमार pic.twitter.com/9f1BtkeoCt
— oliver (@jaynildave) June 4, 2024
एक यूजर शिवम यादव ने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि ये नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की डीपी क्यों नहीं दिख रही है।
अबे ये नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की DP क्यों नहीं दिख रही। 😂😛#ElectionsResults #VoteCounting pic.twitter.com/PCmlHMyOJS
— Shivam Yadav (@ShivamYadavjii) June 4, 2024
एक्स पर एक यूजर दीपक सिंह ने एक्स पर कैप्शन लिखा- चंद्रबाबू नायडू के साथ जबरदस्ती और नीतीश बाबू के इस पोस्टर के लिए दो शब्द लिखें।
चंद्रबाबू नायडू के साथ हो रही जबरदस्ती और नीतीश बाबू के इस पोस्टर लिए दो शब्द लिखें।😀#लोकसभा_आमचुनाव_2024 pic.twitter.com/X701Mxi3yh
— Deepak Singh दीपक सिंह (@DeepakSinghINC) June 4, 2024
अबकी बार 400 पार का नारा साबित हुआ जुमला, एग्जिट पोल्स भी हुए फेल
(नोट- ये खबर मनोरंजन के तौर पर लगाई गई है। इस खबर से किसी की भावनाओं को आहत करना हमारा उद्देश्य नहीं है।)