श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अबकी बार 400 पार का नारा साबित हुआ जुमला, एग्जिट पोल्स भी हुए फेल

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, एनडीए की सत्ता में वापसी हो रही है। हालांकि, उसे काफी सीटों का नुकसान हुआ है। रुझानों को देखकर लग रहा कि एग्जिट पोल्स के नतीजे गलत थे
bjp| lok sabha election| election result 2024| shreshth bharat

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक, एनडीए की सत्ता में वापसी हो रही है। हालांकि, उसे काफी सीटों का नुकसान हुआ है। रुझानों को देखकर लग रहा कि एग्जिट पोल्स के नतीजे गलत थे। एग्जिट पोल्स में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन (NDA) को 350 के पार सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया था।

अभी तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 241, कांग्रेस 95, सपा 36, टीएमसी 31, डीएमके 21, टीडीपी 16, जदयू 15, शिवसेना (यूबीटी) 10, एनसीपी-एससीपी 8 , शिवसेना को 6, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 5, वाईएसआर कांग्रेस को 4, भाकपा को 4 और राजद 3 सीटों पर आगे है। NDA को अभीतक कुल 289-300 सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं। तो वहीं, इंडिया गठबंधन(I.N.D.I.A) को 230-236 सीटें मिल रही।

400 पार का नारा नहीं हो रहा पूरा

एग्जिट पोल्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार हैट्रिक लगाएंगे, लेकिन उनका 400 के पार सीटें जीतने का दावा गलत साबित हुआ। प्रमुख 13 एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में NDA को 365 और INDIA को 145 सीटों पर जीतने का अनुमान लगाया गया था। अन्य को 32 सीटें मिलने का अनुमान था। पोल्स में यह बताया गया था कि भाजपा को 2019 में मिले 303 सीटों से कई ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी। पर रुझानों में भाजपा अभीतक अकेले 272 सीटों का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। भाजपा को अबतक 241 सीटें ही मिली हैं।

यूपी में भी गलत साबित हो रहा एग्जिट पोल

एग्जिट पोल्स में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भाजपा को एकतरफा जीत मिलने का अनुमान था। पोल्स में यह कहा गया था कि इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय है। वहीं, मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा को 28 – 29, राजस्थान में 25 सीटों में से 23 – 25 सीटें मिलने की संभावना जताई गी थी। 4 जून को चल रहे चुनावी रुझानों में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से NDA गठबंधन को महज 37 सीटें ही मिलतो दिख रही हैं। वहीं, यूपी में भाजपा से ज्यादा इंडिया गठबंधन को 42 सीटें मिलते दिख रही हैं।

ओडिशा में एनडीए गठबंधन के लिए खुशखबरी, रूझानों में आगे…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज