श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

UP समेत इन राज्यों में बरपेगा गर्मी का कहर, लू का अलर्ट जारी


देश भर के साथ ही उत्तर प्रदेश में गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है। हर राज लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। अप्रैल के महीने में लोगों को जून का एहसास हो रहा है। अपने-अपने घरों से निकलने के लिए लोग सौ बार सोच रहे हैं। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों में देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान की चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक है कि आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना जाहिर की है। यूपी के कई जिलों में रात के वक्त
अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। सोमवार और मंगलवार को पहले से भी ज्यादा गर्म हवाएं चलेंगी। साथ ही 1 और 2 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका जताई। जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार शाम छह बजे तक दिल्ली का AQI 165 दर्ज किया गया, जो कि मध्यम श्रेणी में आती है।

वहीं, स्थानीय मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में भी गर्मी का सितम बढ़ेगा। इसके अलावा ओडिशा में 27 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, उत्तराखंड में मैदानी जिलों में तापमान में इजाफा हुआ है, जिस कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। लेकिन राहत ही बात ये है कि आने वाले समय में उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी