Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Amit Shah Viral Video: तेलंगाना पहुंची दिल्ली पुलिस, CM रेड्डी को नोटिस

Amit shah | DELHI POLICE | VIRAL VIDEO | FAKE VIDEO | SHRESHTH BHARAT

गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस सख्त नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को समन भी भेजा है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस इस वक्त हैदराबाद में मौजूद है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तेलंगाना के सीएम को अपना मोबाइल भी साथ में लाने के लिए कहा है। इसके साथ ही मामले की जांच में कई कांग्रेस नेता भी जद में आ सकते हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस की ओर से समन भेजा जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

अमित शाह ने हाल में ही तेलंगाना में सभा की थी। यहां उन्होंने मुस्लिम समुदाय को दिए गए रिजर्वेशन को खत्म करने की बात कही थी। इसी वीडियो में छेड़छाड़ के बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे गृह मंत्री आरक्षण को खत्म करने की वकालत करते नजर आ रहे हैं। अमित शाह के इसी वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था वीडियो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छेड़छाड़ वाले वीडियो को तेलंगाना कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इस पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर फर्जी वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा इस एडिटेड वीडियो से बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क सकती है।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली पुलिस की टीम ने इसको लेकर एफआईआर दर्ज की है। स्पेशल सेल साइबर विंग की IFSO यूनिट ने इस मामले में आईपीसी की धारा 153, 153ए, 465, 469 और 171जी और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66सी के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा