Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सना मकबूल को रणवीर शौरी ने कहा ‘सड़कछाप’, बोले- मैंने इतनी बेशर्म लड़की…

बिग बॉस ओटीटी-3 में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आए हैं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं ,पर टक्कर देने के मामले में एक दम धांसू हैं। ऐसे ही दो सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई हो गई, जिसके बाद घर में हलचल मच गई।
Bigg Boss ott 3| sana makbul| ranveer shorey| shreshth bharat

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी-3 में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आए हैं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं ,पर टक्कर देने के मामले में एक दम धांसू हैं। ऐसे ही दो सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई हो गई, जिसके बाद घर में हलचल मच गई।

जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) और सना मकबूल (Sana Makbul ) की। बिग बॉस ओटीटी-3 के ये दो सबसे स्ट्रांग खिलाड़ियों की आपस में नहीं बनती। दोनों हर वक्त एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं और जब भी मौका मिले उनके बारे में कुछ न कुछ बुरा भला कहते ही रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, रणवीर ने दीपक चौरसिया के सामने सना की बुराई की और कुछ ऐसा कह दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

लंदन से सामने आई अकाय की पहली झलक, विराट की गोद में दिखे जूनियर कोहली; देखें VIDEO

रणवीर ने कह दी ये बड़ी बात

लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर को दीपक से बात करते देखा गया। दोनों हेड ऑफ द हाउस टास्क के दौरान हुई लड़ाई के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान रणवीर ने कहा, ‘अगर मकबूल गेम में होती तो आपका दो मिनट नहीं लगाती फेंकने में। आग बस ये लगी हुई थी कि अरमान कैप्टन न बने।’ इस पर दीपक बोले, ‘हां मुझसे कहती है कि आप के हिसाब से अरमान को छोड़कर कौन सबसे काबिल है? मैंने कहा, रणबीर।’ रणवीर बोले, ‘फिर तो उसका चेहरा उतर गया होगा।’

Bigg Boss OTT 3 Update: रणवीर ने सना को कहा बेशर्म

रणवीर ने आगे कहा, ‘आपको पता है वो अभी कैप्टेंसी से हटी है, कृतिका उसकी दुश्मन है और फिर भी बेशर्मी से कृतिका के सामने हाथ जोड़कर कह रही है कि मैं कैप्टेन बनना चाहती हूं। विशाल उसको डिफेंड कर रहा है और कहा रहा है कि देखो इसका मतलब है वो सैक्रिफाइस कर सकती है। ये तो इनके आंखों पर पट्टियां बंधी हुई हैं। इतने कैमरे हैं तब ऐसा करती है ये तो बिना कैमरों के बाहर क्या करती होगी? वो ऐसा कैरेक्टर है कि… जिस स्पेस में कैमरे न हो न, मैं उसके साथ उस स्पेस में जाऊं ही न।’ इतना ही नहीं, एक टास्क के दौरान सना रणवीर ने मकबूल को ‘सड़कछाप’ भी बोलते दिखें (Bigg Boss OTT 3 Update)।

‘तौबा-तौबा’ सिंगर के साथ बड़ा हादसा, बाल-बाल बची जान; फैंस के लिए ‘बैड न्यूज’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर