Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

संदीप शर्मा के ‘पंजे’ के सामने तिलक की बढ़िया पारी, MI ने बनाए 179 रन

IPL 2024 Tilak Varma

IPL 2024 RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मुकाबले की शुरुआत बड़ी जबरदस्त गेंदबाजी के साथ की और एमआई के टॉप तीन बल्लेबाजों को 20 रनों के अंदर ढेर कर दिया। बोल्ट ने रोहित शर्मा को 6 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। संदीप शर्मा ने ईशान किशन को खाता नहीं खोलने दिया और फिर सूर्यकुमार यादव को भी 10 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। यहां तक कि मोहम्मद नबी भी 23 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद तिलक वर्मा ने एक शानदार खेल दिखाया और नेहल वढेरा के साथ 99 रनों की बेजोड़ साझेदारी करके मुंबई इंडियंस को गंभीर मुश्किल से बाहर निकाला। वढेरा ने 24 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने चार शानदार छक्के लगाए।

संदीप शर्मा ने निचले क्रम के खिलाफ भी शानदार बॉलिंग की और टिम डेविड व गेराल्ड कोएट्जी को जल्दी से आउट कर दिया। इसके बाद संदीप ने तिलक वर्मा को भी आउट करके अपने पंजा पूरा कर लिया। हालांकि तिलक तब तक अपना बेहतरीन काम पूरा कर चुके थे। उन्होंने 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली और 5 चौके व 3 छक्के लगाए।

गेंदबाजी में संदीप शर्मा पूरे मैच में छाए रहे। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट ने 2 और आवेश व चहल को 1-1 विकेट मिला।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग