श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Tamil Nadu: भाजपा में शामिल हुए 15 से ज्यादा पूर्व विधायक, सांसद

BJP leaders | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपना कुंबा बढ़ाने में लगी है। इसी कडी में तमिलनाडु में 15 से ज्यादा बड़े नेताओं ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में कई पूर्व विधायक और पूर्व सांसद हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं में ज्यादातर नेता भाजपा की पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से हैं।

मोदी सरकार में मंत्री राजीव चंद्रशेखर और एल मुरुगन तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की मौजूदगी में सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दक्षिणी राज्यों में दबदबा बनाने के प्रयास में लगी है भाजपा

भाजपा लगातार देश के दक्षिणी राज्यों में अपना दबदबा बनाने के प्रयास में लगी हुई हैं। अभी हाल ही में पीएम मोदी भी केरल में रैली करने पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स केअनुसार,  2014 लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2019 में केरल की कुछ सीटों पर भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। हालांकि भाजपा अभी तक केरल में लोकसभा सीट जीतने में सफल नहीं हुई है।

इससे पहले कर्नाटक पूर्वमुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बासवराज बोम्मई सरकार थी। लेकिन 2023 में विधानसभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था। हांलाकि बाद में दिसंबर 2023 में घोषित हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के समर्थन में थी। भाजपा की सीटों की संख्या भी 1 से बढ़कर 8 हुई हैं।

तो वहीं  कयास लगाए जा रहे है कि आंध्र प्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री चंद्रबाबूनायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) दोबारा NDA में शामिल हो सकती है। हांलाकी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिए गए है। लेकिन कहा जा रहा है कि  नायडू दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी