श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘स्वाति मालीवाल को साजिश के तहत BJP ने भेजा था CM हाउस…’, APP का बड़ा आरोप

Aap allegation bjp sent Swati Maliwal cm house as part of conspiracy

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली सीएम हाउस में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी केस ने नया मोड़ ले लिया है। आज यानी 17 मई को आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस की और इस मामले को बीजेपी की साजिश कहा है।

केजरीवाल को फंसाना चाहती थीं स्वाति मालीवाल- आतिशी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि इस पूरे मामले में स्वाति मालीवाल को मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया,जब 13 मई को स्वाति सीएम आवास आई थीं, तब उनका इरादा अरविंद केजरीवाल को फंसाने का था। मगर वो वहां मौजूद नहीं थे, जिसके बाद स्वाति ने विभव कुमार पर आरोप लगाया, जिसकी पोल सामने आया वीडियो खोलता है।

IPC की इन धाराओं के तहत FIR दर्ज

बता दें कि कथित बदसलूकी मामले में स्वाति ने कहा था कि विभव ने मुझे थप्पड़ मारा, लातों से मारा। मेरे पेट पर मारा। इतना ही नहीं उन्होंने मेरी बॉडी पर हमला किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव के खिलाफ IPC की धारा 354 , 506, 509 और 323 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- ‘तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगी…’ मालीवाल का कथित वीडियो वायरल

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 13 मई की सुबह 9:34 बजे दिल्ली पुलिस को सीएम हाउस से फोन आया था। कॉलर ने सिर्फ एक लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, ‘हमें सुबह 9:34 बजे एक PCR कॉल मिली। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ CM आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद लोकल पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस आईं। हालांकि, इस मामले में उनकी ओर से उस समय कोई शिकायत नहीं दी गई।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज