श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

शिवराज का एक्शन मोड, कृषि मंत्रियों के साथ बैठक कर जारी किए ये निर्देश


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान को मोदी 3.0 में कृषि मंत्रालय का अहम प्रभार मिला है। इसके बाद से ही शिवराज सिंह चौहान एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने आज यानी शुक्रवार को 8 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ अहम बैठक की है। साथ ही कई दिशा निर्देश जारी किए। चलिए जानते हैं कि क्या था इस बैठक का अहम एजेंडा…

दरअसल, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि भवन में बैठक की। इस दौरान बैठक का मुख्य एजेंडा देश में दालों को लेकर ‘आत्मनिर्भरता’। जी हां शिवराज ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ देश में दालों को लेकर ‘आत्मनिर्भरता’ पर चर्चा की है।

इन फसलों पर होगा जोर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर हम सभी लोग मिलकर एक साथ काम करें तो 2 साल में दाल के आयात पर निर्भरता को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं। शिवराज ने आगे कहा कि हम सभी को खरीफ की 3 महत्वपूर्ण दलहनी फसलें अरहर, उड़द और मूंग पर जोर देना होगा। इस बैठक में राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला