Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी, राजधानी में धारा 144 लागू

Modi 3.0 Oath Update: दिल्ली में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है...
section 144 imposed in delhi amid Modi 3.0 Oath Updates ceremony here

Modi 3.0 Oath Updates: लोकसभा चुनाव के नतीजों घोषित हो गए हैं, जिसके बाद एनडीए गठबंधन ने केंद्र में सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया है। नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।

राजधानी दिल्ली में धारा 144 लागू

दिल्ली में किसी भी तरह का ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, पैराजंपर और किसी भी प्रकार के उपकरण पर पाबंदी लगा दी गई है। यह पाबंदी 9 और 10 जून के लिए रहेगी। इसके अलावा दिल्ली में धारा 144 भी (Modi 3.0 Oath Updates) लागू कर दी गई है। बता दें कि भाजपा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए के दलों के साथ चल रही है। इस बैठक में नड्डा और अमित शाह एनडीए के नेताओं से एक-एक कर बैठक कर रहे हैं।

तीसरी बार सरकार बनाएंगे मोदी

सूत्रों की मानें तो, बीजेपी ने शिंदे और अजित पवार गुट को सरकार में एक-एक मंत्री पद देने का प्रस्ताव दिया है। नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मोदी शुक्रवार की शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति ने उनका अभिवादन और भगवान जगन्नाथ की तस्वीर भेट की। इसके बाद राष्ट्रपति ने मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने का न्योता भी दिया।

यह भी पढ़ें- मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने पेश किया सरकार बनाने का दावा, बोले- इस

मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

वहीं, इस मौके पर 7 जून की शाम कार्यवाहक पीएम नरेंद्र मोदी ने (Modi Govt 3.0) मीडिया को संबोधित किया। साथ ही सरकार बनाने के लिए आमंत्रण मिलने की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा, ’18 वीं लोकसभा, एक प्रकार से नई युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के इरादे वाली लोकसभा है। आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये पहला चुनाव है, और ये वो 25 वर्ष हैं जो अमृतकाल के 25 वर्ष हैं। 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाएगा तो उन सपनों को पूरा करने का ये एक पड़ाव है।’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर