Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘क्वीन’ को थप्पड़ मारने वाली CISF कर्मी को नौकरी देंगे विशाल ददलानी, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

विशाल ने घटना की एक वीडियो रिपोर्ट पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, 'मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस सीआईएसएफ कर्मियों..
Vishal Dadlani

Vishal Dadlani: हिमाचल मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ बीते दिन गुरुवार (6 जून) को बदसलूकी का मामला सामने आया था। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मनोरंजन जगत से लेकर राजनीतिक के गलियारों में इसकी चर्चा हो रही है।

वहीं, अब इस मामले में मशहूर संगीतकार और गायक विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) की एंट्री हुई है। विशाल ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से इस घटना पर टिप्पणी की। विशाल ने घटना की एक वीडियो रिपोर्ट पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, ‘मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन मैं इस सीआईएसएफ कर्मियों के गुस्से की जरूरत को पूरी तरह से समझता हूं। यदि सीआईएसएफ द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि अगर वह इसे स्वीकार करना चाहे तो उनके लिए एक नौकरी इंतजार कर रही है। जय हिन्द। जय जवान, जय किसान।’

क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की जवान ने अभिनेत्री को जोरदार थप्पड़ मारा है। कंगना ने आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। सीआईएसएफ की महिला जवान कंगना के किसान आंदोलन के खिलाफ बात करने को लेकर नाराज थी, जिसकी वजह से उसने उन्हें थप्पड़ मारा है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कही ये बात

अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर कहा, ” नमस्ते दोस्तों मुझे मीडिया (FIR On Kulwinder Kaur) और मेरे शुभचिंतकों के काफी फोन आ रहे हैं। मैं सबसे पहले ये कहना चाहूंगी कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी के दौरान हुआ। मैं जैसे ही वहां से निकली तो दूसरे कैबिन में जो CISF की महिला जवान थीं, उन्होंने साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और गालियां देने लगीं।”

यह भी पढ़ें-  चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को पड़ा जोरदार थप्पड़, संसद जा रही थीं एक्ट्रेस

CISF की महिला जवान ने बताया क्यों मारा थप्पड़

वीडियो में CISF कुलविंदर कौर ने कहा, “कंगना रनौत ने बयान दिया था कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं। क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? जब कंगना ने यह बयान दिया था उस समय मेरी मां वहां बैठी थी।” वहीं,  इस मामले में वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं, कंगना रनौत भी सुरक्षित बाद दिल्ली पहुंच गई हैं। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग