श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में कैसे होता है एडमिशन, कितनी है फीस?

KVS admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगती है। आइए जानते हैं कि यहां एडमिशन कैसे होता हैं...
kvs admission 2024

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय देश के टॉप स्कूलों में शामिल हैं। इन स्कूलों में एडमिशन के लिए लंबी लाइनें लगती हैं। यहां 1 से लेकर 12वीं क्लास तक के बच्चे पढ़ते हैं। आइए जानते हैं कि केंद्रीय विद्यालय में कैसे एडमिशन होता है और यहां एक साल के लिए कितनी फीस चुकानी पड़ती है…

केंद्रीय विद्यालय में कैसे होता है एडमिशन?

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। लॉटरी सिस्टम के जरिए आवेदन करने वालों को सीटें अलॉट की जाती हैं। वहीं, 2 से 12 तक आवेदन ऑफलाइन होते हैं।

केंद्रीय विद्यालय में कितनी लगती है फीस?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन फीस 25 रुपये, री-एडमिशन फीस, 100 रुपये, 9वीं और 10वीं के लिए ट्यूशन फीस 200 रुपये प्रतिमाह, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों के लिए ट्यूशन फीस 300 रुपये प्रतिमाह, साइंस स्ट्रीम के 11वीं और 12वीं के लड़कों के लिए ट्यूशन फीस 400 रुपये प्रतिमाह के साथ विद्यालय विकास के रूप में छात्रों से 500 रुपये प्रतिमाह लिए जाते हैं।

लड़कियों को मिलती है निशुल्क शिक्षा

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने वाली लड़कियों को कोई फीस नहीं देनी होती है। उन्हें एक से 12वीं कक्षा तक फ्री एजुकेशन मिलती है। हालांकि, उन्हें कम्प्यूटर फीस देनी होती है। दिव्यांगों के साथ एससी और एसटी वर्ग के छात्रों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती। विद्यालय में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।

एडमिशन के लिए कितनी हो उम्र?

केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र कम से कम 6 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही, उनकी उम्र 8 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 मार्च 2024 से की जाएगी। आप एडमिशन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/ पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज