Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद, 50 हजार का जुर्माना

Kolkata Rape-Murder Case: आरजी कर अस्‍पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप-हत्या के मामले में कोलकाता की सियालदा कोर्ट ने संजय रॉय को उम्र कैद की सजा सुनाई।
RG Kar Doctor Rape Case

Kolkata Rape-Murder Case: आरजी कर अस्‍पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप-हत्या के मामले में कोलकाता की सियालदा कोर्ट ने संजय रॉय को उम्र कैद की सजा सुनाई। अदालत ने 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

नहीं चाहिए कोई मुआवजा- पीड़िता के माता-पिता

कोर्ट ने स्‍पष्‍ट किया कि संजय की उम्र कैद 14 साल में खत्‍म नहीं होगी। उसे बाकी की बची सारी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे ही बितानी होगी। सियालदह कोर्ट के जज अनिरबन दास ने कहा कि यह दुर्लभतम मामला नहीं है। पीड़िता के परिवार को पीड़िता की मौत के लिए 17 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस पर पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि उन्हें किसी तरह का मुआवजा नहीं चाहिए। संजय रॉय को बीएनएस की धारा 64, 66 और 103 (1) के तहत के दोषी पाया गया है। इन धाराओं के तहत अपराधी को अधिकतम फांसी या उम्रैकद का प्रावधान है, लेकिन जज ने उम्रकैद की सजा दी है।

दोषी पर बीएनएस की 3 धाराओं के तहत जुर्माना

एडवोकेट रहमान ने बताया, “संजय रॉय को मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दोषी पर बीएनएस की 3 धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने राज्य को पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है।”

ये भी पढ़ें- ‘मैंने कुछ भी नहीं…’, अदालत में गिड़गिड़ाया आरोपी संजय रॉय

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड