श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने कसा तंज

हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सैम पित्रोदा को कांग्रेस ने एक बार फिर से अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया हैं...
sam pitroda again appointed president of indian overseas congress

Sam Pitroda India Overseas congress chairman: हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सैम पित्रोदा को कांग्रेस ने एक बार फिर से अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया हैं। इस बात की जानकारी खुद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से सैम पित्रोदा को फिर ओवरसीज अध्यक्ष बना दिया गया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान अपने बयानों से सैम पित्रोदा ने कांग्रेस पार्टी के लिए कई मौकों पर मुश्किलें खड़ी की थी। इसी के चलते उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत के पूर्व में रहने वाले लोग चीनी लगते हैं, वहीं दक्षिण में रहने वाले लोग अफ्रीकी लगते हैं तो पश्चिमी भारत के लोग अरब के निवासियों जैसे लगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उत्तर भारतीय गोरे होते हैं, शायद वो गोरों जैसे दिखते हैं।

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज

भाजपा के नेता अमित मालवीय ने सैम पित्रोदा को ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को सताने वाला वापस आ गया है। कांग्रेस भारत को धोखा देती है, चुनाव के तुरंत बाद सैम पित्रोदा को वापस लाती है।

Sam Pitroda का विवादित बयान, ‘पूर्वी भारतीय चीनी लगते हैं तो दक्षिण के अफ्रीकी’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य