Salman Khan House Firing: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों के कई अलग-अलग जगहों पर छिपे होने की जानकारी मिली थी। इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज आरोपियों को गुजरात से मुंबई लाया जाएगा और मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया जाएगा।
बता दें, दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक आरोपी का नाम सागर पाल और दूसरे का नाम विक्की साहब गुप्ता बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में पता चला है कि सलमान खान के घर पर पहले फायरिंग सागर पाल ने ही की थी।
#WATCH अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2024
(सोर्स: भुज पुलिस) pic.twitter.com/kNZkzDOQwO
भुज पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “पश्चिम कच्छ पुलिस ने 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई है।”
भुज पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, "पश्चिम कच्छ पुलिस ने 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में… pic.twitter.com/KUxrdCB78G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2024
सलमान खान से जुड़े एक अन्य मामले में एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि शूटरों ने कुछ दिन पहले बांद्रा में सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की। फिलहाल मुंबई पुलिस को इस बात पर शक है कि अनमोल ने फेसबुक पोस्ट डालने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अनमोल नाम के शख्स ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। उसने ये धमकी भरी फेसबुक पोस्ट पुर्तगाल से की थी।
आपको जानकारी दे दें, इससे पहले विश्नोई सलमान खान को धमकियां दे चुका है। इन धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सोमवार को गोली चलाने के मामले में विशाल उर्फ कालू का नाम भी चर्चा में आया। कालू हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है, वह रोहतक पुलिस की वांछित सूची में शामिल है।
14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दो आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया गया, उन्हें इलाज के लिए मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
#WATCH | Maharashtra: The two accused, Vicky Gupta and Sagar Pal arrested in connection with the firing incident outside the residence of actor Salman Khan on April 14th, taken to Mumbai's GT Hospital for medical treatment
— ANI (@ANI) April 16, 2024
Both the accused will be presented in the court after… pic.twitter.com/I3MsJ88Wef