श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सलमान के पिता सलीम खान को बुर्का पहने महिला ने दी धमकी, बोली- ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या’

सलमान खान के पिता सलीम खान को एक महिला द्वारा धमकी देने का मामला सामने आया है। 18 सितंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्हें स्कूटी सवार बुर्का पहने महिला ने धमकी दी।
Salman khan Father Salim Khan

Salman khan Father Salim Khan: अभिनेता सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। गत पिछले दिनों उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी भी की गई थी। अब उनके पिता सलीम खान को बुर्का पहने हुए एक महिला ने धमकी दी है।

18 सितंबर बुधवार को जब सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह सैर पर निकले थे, इस दौरान उनके पास एक महिला आई और कहा- लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

18 सितंबर सलीम खान मॉर्निंग वॉक करने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गए हुए थे। इस दौरान स्कूटी सवार महिला सलीम खान के पास पहुंची और उन्हें धमकी देकर फरार हो गई। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं CCTV की मदद से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी देने वाली महिला अकेले नहीं थी। स्कूटी पर उसके साथ एक पुरुष भी बैठा था। दोनों स्कूटी से ही बांद्रा के बैंड स्टैंड इलाके में आए थे। इस दौरान महिला ने सलीम खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि सलीम खान मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी वहीं पीछे से स्कूटी पर सवार दो लोग आए। स्कूटी सवार महिला ने सलमान खान के पिता को धमकी देते हुए कहा- लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? इससे पहले सलीम खान कुछ समझ पाते या किसी को बता पाते, तब तक दोनों फरार हो गए।

हालांकि, मामले की जानकारी तुरंत बांद्रा पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने CCTV की मदद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार हुए आरोपी एक छोटा क्रिमिनल रिकॉर्ड है। मुंबई पुलिस ने बुर्के वाली महिला को भी हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला की स्कूटी चला रहे शख्स की गर्लफ्रेंड बुर्के वाली महिला थी और इंप्रेशन जमाने के चक्कर में उन्होंने सलीम खान को धमकी दी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी