श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के लिये बबीता फोगाट ने पहलवानों को उकसाया: साक्षी मलिक

साक्षी मलिक ने कहा कि सबसे पहले बबीता फोगाट ने पहलवानों की एक बैठक बुलाई थी। उस बैठक में उन्होंने पहलवानों से कुश्ती महासंघ के अंदर छेड़छाड़ की घटनाओं सहित कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध करने की अपील की थी।
Sakshi Malik on Babita Phogat Wrestler Protest

Sakshi Malik on Babita Phogat Wrestler Protest: ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने भाजपा नेता बबीता फोगाट को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे सियासत के गलियारों में घमासान मच गया। साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर आरोप लगाया है कि कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के लिए बबीता ने पहलवानों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ भड़काया।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए साक्षी मलिक ने कहा कि बबीता फोगाट ने ही पहलवानों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ उकसाया था, क्योंकि बबीता फोगाट उन्हें हटाकर खुद भारतीय कुश्ती महासंघ की अध्यक्ष बनना चाहती थीं।

साक्षी मलिक ने कहा कि सबसे पहले बबीता फोगाट ने पहलवानों की एक बैठक बुलाई थी। उस बैठक में उन्होंने पहलवानों से कुश्ती महासंघ के अंदर छेड़छाड़ की घटनाओं सहित कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध करने की अपील की थी।

साक्षी मलिक ने कांग्रेस की तरफ से समर्थन पर कहा कि यह गलत है। बबीता फोगाट और तीरथ सिंह ने हमें विरोध करने के विचार के साथ हमसे बात की थी। हालांकि, उनका अपना एजेंडा था। वह WFI अध्यक्ष बनना चाहती थीं।

Jharkhand Congress List: झारखंड में कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, इन दिग्गज नेताओं को दिया टिकट

साक्षी ने लगाए यह गंभीर आरोप

इस मामले में साक्षी ने कहा कि हमने बबीता फोगाट से प्रभावित होकर पूरा विरोध नहीं किया था, हमने आंख मूंदकर उनका अनुसरण नहीं किया, लेकिन उनके सुझाव पर ही विरोध शुरू किया गया था। हम जानते थे कि महासंघ के अंदर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ जैसे गंभीर चीजें हो रही है। हमारा मानना था कि एक महिला के नेतृत्व से सकारात्मक बदलाव होंगे। खासकर बबीता फोगाट जैसी कोई महिला, जो खुद एक खिलाड़ी भी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ASI Died
बिहार के अररिया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एएसआई की मौत
UP Police Constable Results
होली से पहले योगी सरकार का यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, जारी किया रिजल्ट
dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Ranya Rao Gold Smuggling Case
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में किए बड़े खुलासे
Mosques covered
उत्तर प्रदेश में होली को लेकर मस्जिदों को ढका गया, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
dehradun road accident
MP के धार जिले में हुए सड़क हादसा में 7 लोगों की मौत, 4 घायल