Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Jharkhand Congress List: झारखंड में कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, इन दिग्गज नेताओं को दिया टिकट

इस लिस्ट में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार, प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कुछ अन्य मंत्रियों के नामों का एलान किया गया है।
Jharkhand Congress Candidate List

Jharkhand Congress Candidate List: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यह सूची सोमवार को जारी की गई। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के कुछ घंटों के बाद यह लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार, प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कुछ अन्य मंत्रियों के नामों का एलान किया गया है।

इन दिग्गज नेताओं को मिला टिकट

रामेश्वर उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया। जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को टिकट दिया गया है। वहीं, जामताड़ा से फिर से एक बार राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को टिकट दिया गया है। जमशेदपुर पश्चिम से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टिकट मिला है।

कांग्रेस की प्रियंका गांधी वायनाड उपचुनाव में 23 अक्टूबर को नामांकन करेंगी

महगामा से एक फिर कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को उम्मीदवार चुना गया। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच ये उम्मीदवार घोषित किए हैं। सोमवार रात कांग्रेस ने कहा कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा (Jharkhand Congress Candidate List)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग