Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला?

भेजे गए नोटिस में दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस को 9 अक्टूबर को द्वारका स्थित साइबर सेल में पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले इस मामले में कॉमेडियन...
Rhea Chakraborty| SHRESHTH BHARAT

Rhea Chakraborty In Hibox App Scam Case: दिल्ली पुलिस ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस भेजा है। पुलिस ने विज्ञापन के जरिए लोगों को एप में निवेश करने के मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती को बुलाया है।

भेजे गए नोटिस में दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस को 9 अक्टूबर को द्वारका स्थित साइबर सेल में पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले इस मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और यू टूबर एल्विश यादव और तीन अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के खिलाफ समन जारी किया था। अब इस लिस्ट में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का भी नाम सामने आया है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस सख्ती से जांच कर रही है। अब तक HiBox एप स्कैम मामले में कई नामों का खुलासा हुआ है। सभी से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

बीते दिनों हायबॉक्स (HiBox) नाम के एप की पुलिस के पास 500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। शिकायत आने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि इस एप ने 30 हजार से अधिक लोगों को ज्यादा रिटर्न देने का लालच देकर 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की ठगी की है।

सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर काफी पजेसिव थीं Shehnaaz Gill, एक्ट्रेस ने

पुलिस ने इस एप का प्रचार करने वाले सेलिब्रिटीज से भी पूछताछ की। पुलिस को इस ठगी में उनका भी कनेक्शन होने का शक है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना