श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election चौथे चरण में इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा होगी दाव पर

Lok Sabha Election 2024 4th Phase Voting | AKHILESH YADAV | BJP | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024 4th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की 93 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज के चरण में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान, कीर्ति आजाद, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, सुब्रक पाठक, अजय मिश्र टेनी, उत्कर्ष वर्मा, साक्षी महाराज, नित्यानंद राय, असदुद्दीन ओवैसी, माधवी लता, अर्जुन मुंडा, अधीर रंजन चौधरी, महुआ मोइत्रा, पंकजा मुंडे, जी. किशन रेड्डी, वाईएस अविनाश रेड्डी और एस किरण कुमार रेड्डी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत आज के चरण में ईवीएम में बंद हो जाएगी।

अखिलेश यादव: उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट इस बार चर्चा में बनी हुई है। इस बार सपा की तरफ से कन्नौज लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मैदान में उतारा है। यहां से भाजपा के सुब्रत पाठक मौजूदा सांसद हैं। पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था।

अजय मिश्र टेनी: उत्तर प्रदेश की खीरी सीट इस बार चर्चा में बनी हुई है। यहां से भाजपा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। सपा ने उनके सामने पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा और बसपा ने अक्षय कालरा को मैदान में उतारा है।

साक्षी महाराज: भाजपा ने उन्नाव से साक्षी महाराज को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने सपा ने अनु टंडन को उम्मीदवार बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में साक्षी महाराज यहां से जीते थे। अनु टंडन भी कांग्रेस की तरफ से सांसद रह चुकी है। बसपा की तरफ से अशोक पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं।

नित्यानंद राय: भाजपा ने बिहार के उजियारपुर से नित्यानंद राय को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे नित्यानंद मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हैं। उनके सामने राजद ने पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को मैदान में उतारा हैं। 2019 में उजियारपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर नित्यानंद राय को जीत मिली थी। 

गिरिराज सिंह: बिहार की बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने इस बार भाकपा के अवधेश कुमार राय हैं। 2019 में बेगूसराय सीट पर भाजपा के गिरिराज सिंह ने भाकपा के कन्हैया कुमार को हराया था। इस बार कन्हैया कुमार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मैदान में उतारा है।

असदुद्दीन ओवैसी: इस लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की हॉट सीटों की लिस्ट में हैदराबाद भी शामिल है। चार बार के सांसद और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सामने अपना किला बचाने की चुनौती होगी। इस बार उनका सीधा मुकाबला भाजपा की डॉ. माधवी लता से है। कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष मो. वलीउल्लाह समीर को उतारा है।

शत्रुघ्न सिन्हा:  मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टीएमसी ने उम्मीदवार बनाया हैं। इस सीट पर 2019 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में यहां से गायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भाजपा के टिकट पर जीते थे। भाजपा ने पहले पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया, जिसके बाद भाजपा ने ने सांसद एसएस अहलूवालिया को यहां से मैदान में उतारा है।

अर्जुन मुंडा: झारखंड की खूंटी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने कांग्रेस ने कालीचरण मुंडा को मैदान में उतारा हैं। पिछली बार 2019 में खूंटी सीट पर अर्जुन मुंडा ने जीत दर्ज की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज